क्राइम पेट्रोल की जगह कॉमेडी सर्कस! लुटेरे को चूना लगाकर जोर-जोर से हंसने लगी महिला, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर चोरी के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। लेकिन, हाल ही में एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये तो हम सब जानते हैं कि जब किसी महिला के साथ चेन स्नेचिंग या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो वह डर के मारे सहम जाती है या मदद के लिए चिल्लाने लगती है। लेकिन, इस घटना में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद न तो उस लुटेरे को थी और न ही वीडियो देखने वालों को। आलम ये है कि सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

End of Feed