10 मिनट में ऑनलाइन खाना मंगाने वाले Video देख चौंक जाएंगे, दाल-चावल और बिरयानी पकाई जाती है महीनों पहले?

Viral Video: शख्स कैमरे को उस जगह ले जाता है जहां दावे के अनुसार फ्रोजन खाना रखा हुआ होता है। वीडियो में आपको फ्रोजन कढ़ी और फ्रोजन दाल रखे नजर आएंगे। इसके अलावा वीडियो में फ्रोजन चावल और तरह-तरह के फूड आइटम भी फ्रीज करके रखे गए थे। आपको वीडियो में खाने के अनगिनत पैकेट दिखाई देंगे। इसमें पराठा भी रखा नजर आएगा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। जब कोई ऑनलाइन खाना ऑर्डर करता है तो चाहता है कि डिलीवरी मैन जल्दी से जल्दी उसका खाना डिलीवर कर दे। दूसरी तरफ जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में 10 मिनट में डिलीवरी का ऐसा सच दिखाया गया है, जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल, इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 10 मिनट में जो खाना आपके पास पहुंच रहा है, उसमें सब कुछ फ्रोजन है।

Frozen Food

फ्रोजन खाना वीडियो (एक्स)

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स आपको दिखाई देगा। यही शख्स वीडियो में दावा कर रहा है कि 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी में भेजा जाने वाला खाना पूरी तरह फ्रोजन होता है। वीडियो में शख्स लोगों के भ्रम तोड़ने की बात कर रहा है। वीडियो में शख्स कहता सुना जा सकता है कि, 'आज मैं कुछ लोगों का भ्रम तोड़ता हूं। लोगों को लगता है कि ऑर्डर करने के बाद खाना कोई उनके लिए तैयार करता है।' देखें वीडियो-

End of Feed