आतिशबाजी से जगमग हो उठा आसमान, लोगों ने बताया- इस दशहरे का सबसे शानदार रावण दहन

रावण दहन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रावण दहन के दौरान रावण के पुतले से जबरदस्त आतिशबाजी हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे "इस दशहरे का सबसे शानदार रावण दहन!" बता रहे हैं।

विजयादशमी के पावन पर्व पर पूरे देश में भगवान राम की रावण पर विजय का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर निकल कर सामने आए, जहां एक रावण दहन के वीडियो ने तो लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में देखा गया कि रावण दहन के दौरान हुई आतिशबाजी से लोगों की नजरें ही नहीं हटीं। इस उत्सव पर दिखाई गई यह आतिशबाजी किसी हॉलीवुड के स्पेशल इफेक्ट से कम नहीं लग रही है।

Ravan Dahan

रावण दहन पर हुई आतिशबाजी (X/@ImMemesupplier)

वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जलता हुआ रॉकेट वाला तीर रावण के पुतले को भेदता है, वैसे ही रावण के पुतले से आतिशबाजी होने लगती है, जिसकी चकाचौंध से आसमान जगमगा उठता है। रावण दहन देखने आए लोग इस आतिशबाजी को देख चिल्लाने लगते हैं और इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं।

End of Feed