घनघोर कोहरे में ताबड़तोड़ बाइक भगा रहा था शख्स, आगे जो अंजाम हुआ वह आप इस वीडियो में खुद ही देख लें

सड़क पर गाड़ी चलाते समय अपने गंतव्य पर पहुंचना जरूरी है, लेकिन सुरक्षित पहुंचना उससे भी ज्यादा जरूरी है। कुछ मिनट जल्दी पहुंचने की जल्दबाजी में अगर जान जोखिम में पड़ जाए, तो उसका कोई मतलब नहीं। कोहरे में सावधानी से चलना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

सर्दियों के मौसम में कोहरा जितना आम है, उतना ही खतरनाक भी है, खासकर जब लोग सावधानी की जगह लापरवाही का रास्ता अपना लेते हैं। इस बात को साबित करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घनघोर कोहरे में तेज रफ्तार वाहन चलाना किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है।

लापरवाही से बाइक चला रहा था युवक, आगे चलकर हुआ हादसे का शिकार

लापरवाही से बाइक चला रहा था युवक, आगे चलकर हुआ हादसे का शिकार (X/@VishalMalvi_)

कोहरे के बीच दौड़ा रहा था तेज रफ्तार बाइक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है। सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम है, बिल्कुल ना के बराबर, सामने कुछ ही मीटर तक दिखाई दे पा रहा है। इसके बावजूद बाइक सवार न तो अपनी बाइक की रफ्तार कम करता है और न ही कोई अन्य सावधानी बरतता है। वीडियो में बाइक की स्पीड देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी हादसे को दावत दे रहा है।

End of Feed