अपनी मां को मार खाता देख गुस्से से आग बबूला हुई छोटी बच्ची, ऐसे सिखायाा बाप को सबक, बच्ची का वीडियो वायरल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 12:47 PM IST

एक छोटी सी क्यूट बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कमरे में बैठा एक शख्स अपनी बच्ची के सामने अपनी पत्नी को मारने की एक्टिंग करता है।

सोशल मीडिया आप चेक करें तो आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जिसे देख आपना दिन बन जाएगा। बच्चों के फनी वीडियोज से लेकर जानवरों के वीडियोज, हर तरह वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में छोटी बच्ची का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

cute baby video

छोटी बच्ची ने ऐसे सिखाया पिता को सबक(Source:Instagram)

वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

आपने वो कहावत तो सुना ही होगा कि बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं। ऐसे में एक छोटी सी क्यूट बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कमरे में बैठा एक शख्स अपनी बच्ची के सामने अपनी पत्नी को मारने की एक्टिंग करता है। इसके बाद बच्ची ने जो किया वो कई लोगों का दिल जीत रहा है। मां को मार खाता देख बच्ची गुस्से से आग बबूला हो जाती है और मां पर हुए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर पाती। बच्ची अपने पापा को मारते हुए कहती है- मम्मा को नई मारना। बच्ची का ये वीडियो आपको थोड़ा फनी लग सकता है लेकिन बच्ची की आंखों में गुस्सा देख आप कहेंगे मम्मी की लाडली। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स दोबारा पत्नी पर हाथ उठाता है, तो बच्ची फिर से शख्स को मारते हुए कहती है- मारना नई मम्मा को।

वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

बच्ची के इस क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल gieddeसे शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘मम्मा की परी। कुछ ही देर पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ इस वीडियो पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा प्राउड मम्मा की स्ट्रे्ंथ। लव यू बेबी। वहीं, एक दूसरे यूजर का कहना है, इस वीडियो ने दिल को छू लिया है।

End of Feed