Video: केयरटेकर को खुद से दूर नहीं जाने देना चाहता था हाथी, रोकने के लिए दौड़कर लिपट गया

रिश्ता हमेशा दिल से जुड़ता है, चाहे वह इंसान हो या फिर हाथी। हाथी हमेशा से इंसानों के बेहद करीब रहे हैं। इनकी दोस्ती की कहानियां काफी मशहूर हैं। हाल में ऐसी ही एक दोस्ती का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

सोशल मीडिया इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने केयरटेकर को खुद से दूर जाते देखना बर्दाश्त नहीं कर पाता और वह उसके पीछे-पीछे भागता हुआ चला आता है। वह उसे रोकने की पूरी कोशिश करता है और उसके पीछे दौड़कर उसके गले से लिपट जाता है।

End of Feed