Video: मौत को पहले ही भांप गया था कुत्ता, खतरे से खेलते हुए बचाई अपनी मालकिन की जान

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कुत्ते की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अपनी बहादुरी से अपनी मालकिन की जान बचा लेता है।

कहते हैं कि जानवरों के पास इंसानों से भी ज्यादा तेज 'छठी इंद्री' होती है। इस बात को सही साबित करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वफादार कुत्ते को अपनी छठी इंद्री का इस्तेमाल कर अपनी मालकिन की जान बचाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए मौत के मुंह में कूद पड़ता है। मालकिन की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह चमत्कार सिर्फ उस कुत्ते ने कर दिखाया है। यह वायरल वीडियो ना सिर्फ कुत्तों की बुद्धिमानी का सबूत देती है बल्कि यह भी साबित करती है कि कुत्ते किसी भी खतरे को पहले ही भांप सकते हैं।

Dog Video

कुत्ते ने बचाई अपनी मालकिन की जान (X/@PunsterX)

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई

वीडियो के शुरुआत में दिखाया गया है कि एक महिला सड़क किनारे किसी कैफे के बाहर शांत सी जगह पर बैठकर चाय-कॉफी पी रही है। बगल में ही उसका कुत्ता शांत बैठा हुआ है। अचानक से कुत्ता बेचैन सा हो जाता है और वह खड़ा होकर भौंकने लगता है। थोड़ी देर जोर-जोर से भौंकने के बाद वह कुर्सी पर बैठी महिला को धकेलते हुए दीवार के एक कोने में कर देता है। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उस रेलिंग से जा टकराती है जहां महिला बैठकर रिलैक्स कर रही थी।

End of Feed