हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी साथी लड़की को प्लास्टिक शीट या पॉलीथीन में पैक कर उफनती हुई नदी पार कर गया। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि नदी अपने ऊफान पर है और लड़का तेज बहाव वाली नदी को अपनी साथी लड़की के साथ पार कर रहा है।
लड़की को साथ लेकर नदी पार करता लड़का (X/@Siimplymee1234)
लड़की को प्लास्टिक शीट में भर नदी में उतर गया लड़का
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक नदी के किनारे खड़ा है, जहां पानी का तेज बहाव किसी खतरे से कम नहीं लग रहा। ऐसे में वह लड़का अपने साथ खड़ी लड़की को पहले एक प्लास्टिक शीट में भर देता है, जैसे कोई किसी बोरे में सामान पैक कर रहा हो, और फिर वह बोरी में पैक कर लड़की को लेकर खुद पानी में उतर जाता है। इसके बाद वह अपने हाथों से पानी को चीरते हुए नदी पार करने लगता है।
ये भी पढ़ें: गलगोटिया चौराहे पर कार से खतरनाक स्टंट कर रहे थे युवक, अब पुलिस उतारेगी रीलबाजी का खुमार
नदी के खतरे को पार करते दिखा लड़का
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नदी का तेज बहाव और लहरें उफान पर हैं। खतरा इतना है कि लड़का किसी भी पल तेज बहाव के चपेट में आकर नदी में बह सकता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद सरकार से पुल बनाने की मांग कर दी। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को दिल दहला देने वाला बताया, जबकि कुछ लोगों के बीच साहस और पागलपन को लेकर तीखी बहस भी हुई। यह वीडियो एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप हर जगह छाया हुआ है। हालांकि, वीडियो की सटीक लोकेशन और लड़के-लड़की की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।
