सड़क पर नहीं, छत पर खुली चाय की दुकान, तीसरी मंजिल वाली चाय की टपरी की Photo Viral

सड़क किनारे चाय की दुकान तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन तीसरी मंजिल की छत पर बनी ‘छत वाली चाय की दुकान’ का यह नजारा सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल रहा है।

चाय की दुकान आपने सड़क किनारे, बाजार में या किसी गली के कोने पर जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी घर की तीसरी मंजिल की छत पर चाय की दुकान देखी है? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है। तस्वीर में एक घर की छत पर बाकायदा चाय की दुकान बनी नजर आ रही है। दुकान का नाम भी काफी दिलचस्प है,‘छत वाली चाय की दुकान’।

teesri manzil ki chhat par chai ki dukan viral photo

तीसरी मंजिल की छत पर खुली चाय की दुकान (Instagram/@story78)

तीसरी मंजिल पर चाय की दुकान

तस्वीर को देखकर पहली नजर में शायद आपको भी यकीन न हो कि इतनी ऊंचाई पर चाय की दुकान कैसे खुल गई। नीचे पूरा घर बना हुआ है और सबसे ऊपर छत पर टीन की छत लगाकर एक छोटा सा चाय का अड्डा तैयार किया गया है। दुकान के बाहर बोर्ड भी लगा हुआ है, जिस पर चाय और कॉफी की कई चीजों का जिक्र दिखाई देता है।

End of Feed