‘पुष्पा’ वाले स्वैग के साथ स्टेज पर छात्र ने दिया पोज, प्रिंसिपल सर ने भी कॉपी कर जीत लिया सबका दिल

सोशल मीडिया पर एक स्कूली छात्र और प्रिंसिपल का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि छात्र जब अपना सर्टिफिकेट लेने के लिए स्टेज पर जाता है तो वह पुष्पा राज के आइकॉनिक पोज को कॉपी करता है, यह देख प्रिंसिपल सर भी उसी पोज को दोहराने लगते हैं।

तमिलनाडु के एक स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र ने सर्टिफिकेट लेते समय फिल्मी अंदाज में पोज दिया, और सबसे खास बात यह रही कि प्रिंसिपल ने भी उसकी नकल कर सबका दिल जीत लिया। यह वीडियो वेथालोगा विद्यालय स्कूल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान छात्र एक-एक कर मंच पर जा रहे थे और प्रिंसिपल खुद उन्हें सर्टिफिकेट दे रहे थे।

प्रिंसिपल सर ने छात्र के साथ स्टेज पर किया पुष्पा पोज

प्रिंसिपल सर ने छात्र के साथ स्टेज पर किया पुष्पा पोज (Instagram/@vethalogavidhyalayacbse)

ये भी पढ़ें:

छात्र ने किया ‘पुष्पा’ पोज

जब एक छात्र स्टेज पर पहुंचा, तो उसने चुपचाप खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बजाय पुष्पा फिल्म के‘पुष्पा राज’ का पोज दिया। छात्र के इस कॉन्फिडेंस को देखकर प्रिंसिपल मुस्कुराए और बिना झिझक उसी पोज को कॉपी कर महौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कुछ देर के लिए दोनों साथ में ‘पुष्पा’ स्टाइल में खड़े रहे। वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।

End of Feed