वायरल न्यूज़

Viral Video: हल्दी फंक्शन में डांस कर रही थी लड़की, पीछे से आ गिरा स्टेज, वीडियो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Latest Trending Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हल्दी-मेहंदी के फंक्शन में एक लड़की डांस कर रही थी, तभी तेज हवा के कारण पीछे लगा स्टेज अचानक गिरकर उसकी पीठ पर आ गिरा। घटना के बाद लोग हैरान रह गए, लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में शेयर किया जा रहा है।

Image

हल्दी फंक्शन में डांस कर रही लड़की पर गिरा स्टेज (फोटो: X/@mayank_meenq)

Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड किए जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों का खास ध्यान खींच पाते हैं। कई बार कोई वीडियो इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि वह अलग-अलग अकाउंट्स से बार-बार शेयर होने लगता है। इन दिनों एक शादी समारोह का वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हल्दी या मेहंदी जैसा कोई फंक्शन (Shadi ka Video) चल रहा है। चारों तरफ सजावट है और मेहमान एक जगह बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। सामने एक लड़की डांस कर रही है और माहौल काफी खुशगवार दिखाई देता है। पीछे एक स्टेज भी लगाया गया है, जैसा आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में होता है।

डांस कर रही लड़की की पीठ पर गिर जाता है स्टेज

डांस के दौरान अचानक तेज हवा चलने लगती है। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिलता और पीछे लगा स्टेज हिलने लगता है। कुछ ही सेकंड में वह स्टेज गिरकर सीधे डांस कर रही लड़की की पीठ पर आ गिरता है। यह देखकर वहां मौजूद लोग चौंक जाते हैं। माना जा रहा है कि लड़की को चोट लगी होगी, हालांकि वीडियो में आगे की स्थिति साफ दिखाई नहीं देती। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बावजूद कई लोग इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के एक्स पर @mayank_meenq नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने लिखा: "डांस के धमक पर टेंट गिर गया", तो किसी ने लिखा: "सच में अजीब सा एहसास है! कभी-कभी हम दुख या हादसे में भी हंसी ढूंढ लेते हैं, क्योंकि दिमाग ऐसे पल को संभालने के लिए हल्का-सा मजाक जोड़ देता है। लेकिन याद रखें, सुरक्षा और सच में चोट वाले की चिंता हमेशा प्राथमिक होनी चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article