वायरल न्यूज़

पूरी दुनिया 2026 में तो जापान जी रहा 2050 में, यकीन न आए तो देख लीजिए यह अमेजिंग वीडियो

Viral Video: वीडियो में आप जापानी प्रशासन की सोच और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी संवेदनशीलता देख पाएंगे। वीडियो में आपको जापान की सरकार द्वारा नागरिकों के लिए की गई एक दिलचस्प व्यवस्था देख पाएंगे। आप देखेंगे कि लोग सीढ़ियों के सहारे ऊपर जा रहे हैं, लेकिन उनके साथ साइकिल भी नजर आ रही है।

Image

जापान का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो जापान से सामने आया है। इस वीडियो में आपको ऐसी चीज देखने को मिलेगी, जैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि दुनिया के बाकी देश जहां 2026 में जी रहे हैं। वहीं जापान साल 2050 में जी रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या है ऐसा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप जापानी प्रशासन की सोच और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी संवेदनशीलता देख पाएंगे। वीडियो में आपको जापान की सरकार द्वारा नागरिकों के लिए की गई एक दिलचस्प व्यवस्था देख पाएंगे। आप देखेंगे कि लोग सीढ़ियों के सहारे ऊपर जा रहे हैं, लेकिन उनके साथ साइकिल भी नजर आ रही है। आमतौर पर सीढ़ियों पर साइकिल चढ़ाना मुश्किल होता है। दूसरी तरफ जापान ने सीढ़ियों के बगल में एक खास मशीनी पट्टी लगा दी है। यह साइकिल के लिए एस्केलेटर की तरह काम करती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि यह पट्टी धीरे-धीरे सीढ़ियों के बगल में ऊपर की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं लोग भी अपनी साइकिल के पहिए को उस चलती हुई पट्टी के खांचे में टिकाकर ऊपर चढ़ते जा रहे हैं। इससे साइकिल अपने आप ही उनके साथ ऊपर पहुंच जा रही है। इससे लोगों को साइकिल का वजन सीढ़ी पर खींचने की जरूरत नहीं पड़ रही है। साइकिल चालकों की सुविधा के लिए जापान ने यह सिस्टम बनाया है। इस वीडियो को अब तक तकरीबन एक मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में जापान की जमकर सराहना करते दिख रहे हैं। बता दें कि जापान में साइकिल चलाना परिवहन का लोकप्रिय साधन है। यहां के लोग रोजमर्रा के काम के लिए और ऑफिस जाने के लिए भी साइकिल का ही उपयोग करते हैं। इस वीडियो को @parulandsaurabhintokyo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article