वायरल न्यूज़

शिकार के पीछे-पीछे पेड़ पर चढ़ गया बाघ! वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

क्या आपने बाघ को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखा है। अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक बाघ को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा गया।

Image

बाघ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल (X/@Rainmaker1973)

बाघ पेड़ पर नहीं चढ़ सकते। पेड़ पर अपना शिकार लेकर तेंदुए चढ़ सकता है। बाघ जमीन पर ही रह कर शिकार करने के लिए जाना जाता है। पेड़ पर इनका चढ़ना बेहद ही दुर्लभ है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दुर्लभ नजारे देखने को मिल जाते हैं। जिसे देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर भी लोग दंग रह गए।

पेड़ पर चढ़ता दिखा बाघ

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक बाघ शिकार के पीछे-पीछे पेड़ पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी रस्सी में मीट के टुकड़े को बांधकर बाघ को लालच देता नजर आ रहा है। जैसे ही बाघ की नजर उस मीट के टुकड़े पर पड़ती है। वह उसके पीछे दौड़ते हुए आता है। शख्स उस मीट के टुकड़े को पेड़ पर बांधे रहता है और बाघ के करीब आते ही वह उसे ऊपर की ओर खींच लेता है। शिकार के लालच में बाघ उसके पीछे-पीछे दौड़ते हुए सरपट पेड़ पर चढ़ जाता है।

कहां का है यह वीडियो

पेड़ पर चढ़ने के बाद वह आराम से मीच के टुकड़े को खाते दिखता है। मांस के टुकड़े को खाने के बाद बाघ उस पेड़ से बेहद ही सावधानीपूर्वक उतर जाता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को इस पर यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए @Grok से इस घटना के बारे में पूछा। जहां @Grok की तरफ से यह जवाब आया कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक चिड़ियाघर की है। जहां पेड़ जैसा दिखने वाले एक आर्टिफिशियल एनरिचमेंट पोल पर बाघ चढ़ते हुए दिखा। इस पोल का इस्तेमाल जूकीपर मीट को ऊपर रखने के लिए करते हैं। यह विजिटर्स को बाघों की पेड़ पर चढ़ने की काबिलियत दिखाने के लिए किया गया था। यह उनके नैचुरल बिहेवियर को बढ़ावा देता है।

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर बाघ के इस व्यवहार पर अपनी हैरानी जताई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article