वायरल न्यूज़

छड़ी का जादू! शख्स ने चिड़ियाघर में कैद बंदर को भगाया, डंडे के सहारे दीवार कूदकर फरार हुआ मंकी

चिड़ियाघर के बाड़े से बंदर के फरार होने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर को एक शख्स डंडे के सहारे उसे वहां से बाहर निकलने में उसकी मदद करता है।

Image

चिड़ियाघर से भागता बंदर (X/@NewsAlgebraIND)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी छड़ी की मदद से एक बंदर को चिड़ियाघर के बाड़े में कैद से आजादी दिलाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स बाहर से एक बंदर को छड़ी के जरिए चिड़ियाघर के बाड़े से फरार होने में उसकी मदद कर रहा है।

डंडे के सहारे चिड़ियाघर के बाड़े से फरार हुआ बंदर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदमी चिड़ियाघर के बाड़े के पास खड़ा है। बाड़े के अंदर दो बंदर मौजूद हैं। शख्स चिड़ियाघर के सलाखों के बीच से एक डंडा बाड़े के अंदर घुसाता है, जिसे देख एक बंदर कूदकर उस डंडे को पकड़ लेता है और उसके सहारे ही ऊपर चढ़कर दीवार कूद बाहर भाग जाता है। बंदर उस शख्स की मदद से चिड़ियाघर के कैद से फरार हो जाता है। यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब छाया हुआ है।

बंदर की चतुराई से प्रभावित हुए लोग

वीडियो को देख लोग बंदर की चालाकी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शख्स ने बहुत अच्छा काम किया है। जानवर कैद में नहीं बल्कि आजादी से घूमते-फिरते ही अच्छे लगते हैं।" दूसरे ने लिखा, "ये बंदर तो इंसानों वाली सोच का निकला।" वहीं, कुछ यूजर्स उस डंडे को "स्टिक ऑफ फ्रीडम" कह रहे हैं, जिसे पकड़कर बंदर चिड़ियाघर के बाड़े से फरार हो गया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article