T20 World Cup Final: टी-ट्वेंटी विश्वकप अब अपने आखिरी चरण में हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि 9 नवंबर को खेला जा रहा है। वहीं भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टी-ट्वेंटी विश्वकप का क्रेज काफी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच होगा। अगर ऐसा होता है तो यह काफी दिलचस्प होगा।
टी-ट्वेंटी वर्ल्डकप
मजेदार है वीडियो
इस बीच देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक गजब का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। वीडियो में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप फाइनल का भविष्य देखने के लिए एक गजब का तरीका निकाला है। दरअसल, उन्होंने एक कुत्ते को वर्ल्डकप फाइनल में पहुंची टीमों को देखने का काम सौंपा है। आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट बहुत ही ज्यादा मजेदार है, जो क्रिकेट प्रेमियों के मजे को दोगुना कर देगा। देखें वीडियो-
I asked this pooch to look into the future and tell me who would be in the finals of the #T20WorldCup2022 It figure… t.co/VHnPy5avkr
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक कुत्ते का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने इसे भविष्य में झांककर यह देखने को कहा है कि T20 वर्ल्डकप 2022 का फाइनल में कौन-कौन पहुंचेगा। वर्तमान की 'दीवार' के पार देखने के लिए कुत्ते ने यह धांसू जुगाड़ भिड़ाया है। क्या लगता है वह देख पाया?' जैसे ही आनंद महिंद्रा ने यह ट्वीट किया, उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो गया। वीडियो क्लिप को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
