World Record in Swimming: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़के के तैराकी का वीडियो (Viral Video) अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी लड़के के साहस की तारीफ करने लगेंगे। इतना ही नहीं, लड़के के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़के ने तैराकी करता नजर आ रहा है। बता दें कि इस लड़के के हाथ नहीं है, लेकिन फिर भी तैराकी में लड़के ने इतना गजब का कमाल किया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा और आप दंग रह जाएंगे। बिना हाथ के लड़के ने तैराकी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसका पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बिना हाथ वाले लड़के ने तैराकी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस जज्बे के लिए तो 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस लड़के ने तो साबित कर दिया कि मरमैड तेज भागती होंगी। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'keeponlearning.daily' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
