Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी कोई बेहतरीन डांस वीडियो तहलका मचाता है, तो कभी कोई अनोखा टैलेंट (Talent Video) लोगों को हैरान कर देता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इन युवाओं की तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
इसे कहते हैं असली देसी टैलेंट (तस्वीर साभार- @azher.janab)
ये भी पढ़ें - कुम्हार की कलाकारी देखकर दंग रह गए लोग, हजारों मिट्टी के मटकों से बना अनूठा दुर्गा पंडाल, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बनी टपरी पर दो युवा कितने जोश और उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। उनके सामने बड़े-बड़े पतीले रखे हैं जिनमें आग सुलग रही है। जिस स्टाइल में वे चाय बना रहे हैं और उसे बड़े करीने से एक बर्तन से दूसरे बर्तन में उड़ेल रहे हैं, वह वाकई देखने लायक है। यह सिर्फ चाय बनाना नहीं, बल्कि किसी कला प्रदर्शन जैसा प्रतीत होता है। वीडियो में दिख रहे इन दोनों लड़कों के चेहरे पर काम के प्रति लगन और ऊर्जा साफ झलकती है। आजकल के दौर में जहां युवा ऑफिस की नौकरी या आसान काम की तलाश में रहते हैं, वहीं ये लड़के अपनी छोटी सी टपरी पर पूरी मेहनत, ईमानदारी और अपने खास अंदाज से ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं। उनका यह स्टाइल न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि इंटरनेट पर भी यह चर्चा का विषय बन गया है। देखें वीडियो...
लड़कों का अनोखा टैलेंट
वीडियो में दोनों लड़के का टैलेंट देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इनका लेवल तो अलग ही है। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को azher.janab नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं असली देसी टैलेंट। कुछ का कहना है कि दोनों लड़कों ने माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
