एडमिट कार्ड पर Sunny Leone की फोटो, देखकर छात्रा के उड़े होश, तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 01:12 PM IST

Admit Card Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक एडमिट कार्ड की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें छात्रा के बदले पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोन की फोटो छपी है। एडमिट कार्ड देखकर छात्रा हैरान रह गई और अब इस मामले के कारण बवाल मच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एडमिट कार्ड की तस्वीर वायरल
  • उम्मीदवार के बदले सनी लियोन की तस्वीर एडमिट कार्ड पर छपी
  • सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया

Admit Card Viral Photo: सोशल मीडिया पर कब, कौन सा मामला छा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो छाया रहता है। वहीं, कभी किसी के बयान से खलबली मच जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। ये तस्वीर एक एडमिट कार्ड की है, जिसमें सनी लियोन (Sunny Leone) की फोटो छपी है। ये बात सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे एडमिट कार्ड में सनी लियोन की तस्वीर। अब यहे मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Sunny Leone Photo

ये तो गजब हो गया भाई...

ये अजीबोगरीब मामला कर्नाटक का है। जहां शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक छात्रा उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने एडमिट कार्ड पर अपनी तस्वीर के बदले सनी लियोन की तस्वीर छपी देखी। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने ट्विटर पर इस मामले को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि राज्य के शिक्षा विभाग ने उम्मीदवार के बजाय हॉल टिकट पर पूर्व एडल्ट स्टार की तस्वीर छाप दी। उन्होंने इस मामले पर चुटकी लेते हुए लिखा कि हम उस पार्टी से आखिर उम्मीद भी क्या कर सकते हैं, जिनके नेताओं ने विधानसभा के अंदर गंदी फिल्में देखी हो। बीआर नायडू ने कैंडिटेड के प्रवेश पत्र की तस्वीर भी शेयर की है। देखें पोस्ट...

End of Feed