Viral: इसे कहते हैं बैलेंस...सिर पर सिर टिकाकर इस तरह सीढ़ियां चढ़े दो लोग, शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 10:13 AM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो जिस तरह बैलेंस बनाकर सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं उसे देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह गए। कई को तो नजारा पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो लोगों ने बनाया धांसू बैलेंस
  • स्टंट देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Stunt Video) इन दिनों बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें दो लोग एक साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, जिस तरह दो लोग सिर पर सिर टिकाकर सीढ़ियां चढ़ रहे थे उस पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Stunt Video

क्या धांसू बैलेंस है भाई...

आज कल लोगों में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग तो ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। स्टंट करने के चक्कर में कई बार घटनाएं भी घट जाती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्टंट के दौरान जबरदस्त बैलेंस बनाकर महफिल लूट लेते हैं और उनकी काफी तारीफ भी होती है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो लोग किस तरह बॉडी संतुलन बनाए हुए हैं। दो लोग सीढ़ी के पास खड़े हैं, तभी एक शख्स छलांग लगाकर दूसरे के सिर पर उल्टा खड़ा हो जाता है। दोनों जबरदस्त बैलेंस बनाते हैं और फिर सिर पर सिर टिकाकर सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों एक-दूसरे का हाथ भी नहीं पकड़े हुए हैं। जिस अंदाज में दोनों स्टंट कर रहे हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

End of Feed