Stunt Video: बीच सड़क पर स्टंट कर रही थीं लड़कियां, हुआ कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - इसका तो मोये-मोये हो गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां स्टंटबाजी करती नजर आ रही हैं। ऐसे में एक लड़की स्टंट के चक्कर में गिर जाती है और उसकी कमर में चोट आ जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल यूनिफॉर्म में कर रही थी स्टंट
  • स्टंट के दौरान गिरी लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया के नए दौर में हर कोई अपना नाम कमाना चाहता हैं। इसीलिए लोग कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे बात उनकी जान पर बन आती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें दो छात्राओं पर रील्स बनाने का ऐसा भूत चढ़ता हैं कि वह स्कूल यूनिर्फाम में ही बीच सड़क पर स्टंट करने लगती हैं। लेकिन उस लड़की को यह कहा पता होता हैं कि ऐसा करना उसके लिए भाड़ी पड़ जाएगा और उसकी कमर की हड्डी ही टूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक लड़की का सहारा लेती हुई दूसरी लड़की फ्लिप करने की कोशिश करती है। लेकिन किस्मत के आगे किसकी चलती है। लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, जिससे लड़की गिर जाती है और लड़की के साथ बुरा हादसा हो जाता है। वीडियो में लिखे गए कैप्शन के मुताबिक, लड़की के कमर की हड्डी टूट गई है। ऐसे में अगर आप भी इस तरीके से स्टंट करने की कोशिश करते हैं तो ना करें। ऐसा हादसा आपके साथ भी हो सकता है।

End of Feed