VIDEO: स्पेन में आसमान से बरसा कहर, कुछ ही घंटों में बारिश से सड़कें बनीं दरिया, पानी में बहते दिखीं गाड़ियां

स्पेन के अलकनार में मूसलाधार बारिश से फ्लैश फ्लड जैसे हालात बन गए। 200mm से ज्यादा बारिश के बाद सड़कें डूबीं, गाड़ियां फंसीं और बिजली गुल हुई।

स्पेन के अलकनार में भारी बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते सड़कें पानी से भर गईं। 2 अक्टूबर 2026 की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़कों से लेकर पार्किंग एरिया तक पानी ही पानी नजर आया। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी मात्रा में पानी एक ड्रेन से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पानी इतनी तेज रफ्तार से बाहर आ रहा है कि कुछ ही देर में आसपास की सड़क और पार्किंग एरिया पूरी तरह जलमग्न नजर आने लगते हैं।

spain alcanar heavy rain flooding power outage viral video

सड़क पर सैलाब और चारों तरफ पानी ही पानी, स्पेन का VIDEO वायरल (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कुछ घंटों में 200mm से ज्यादा बारिश

रिपोर्ट के मुताबिक, अलकनार और टेरेस डी ल'एब्रे इलाके के कई कस्बों में कुछ ही घंटों के दौरान 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इतनी कम समय में हुई भारी बारिश ने स्थानीय जल निकासी व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया। बारिश का पानी तेजी से निचले इलाकों की तरफ पहुंचा और कई जगहों पर फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

End of Feed