बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते हुए नजर आए थे, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा करते हुए नजर आए थे जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भारतीय रेलवे ने बकायदा ट्वीट कर सोनू सूद के इस काम की आलोचना की।
सोनू सूद ने ट्रेन के गेट पर बैठकर किया था सफर
रेलवे ने ट्वीट में कहा कि आप रोल मॉडल हैं, आप ऐसा करेंगे तो फैंस के बीच गलत संदेश जाएगा। वहीं इसके बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी है।
प्रिय, @SonuSood देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक… t.co/4P1cZ2Lzup
— ANI (@ANI) Jan 4, 2023
सोनू सूद ने ट्वीट किया, 'क्षमा प्रार्थी बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वे लाखों गरीब जिनकी जिंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पर गुजरती है, धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।'
क्षमा प्रार्थी 🙏बस यूँ ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दर… t.co/dfSBUCDCrf
— ANI (@ANI) Jan 5, 2023
वहीं मुंबई रेलवे पुलिस ने भी सोनू सूद की निंदा की जीआरपी मुंबई ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'फुटबोर्ड पर सफर करना फिल्मों में मनोरंजन का तरीका हो सकता है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं! आइए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सभी के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' सुनिश्चित करें।
सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की
गौर हो कि सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की थी उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया था,उनके इस काम की जमकर सराहना हुई थी और लोगों ने उन्हें रियल लाइफ का हीरो मान लिया था।
