Video: ट्रेनिंग पूरी हुई, सबके अपने पहुंचे लेकिन जवान था अकेला, परिवार की कमी खली तो अधिकारी ने लगाया गले

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परिवार के बिना अकेले खड़े जवान को देख अधिकारी ने उसे गले लगा लिया। भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। वीडियो इंडोनेशियाई सेना के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का बताया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवानों के लिए एक खास समारोह रखा गया था।

soldier emotional viral video

जवान को आई अपने परिवार की याद तो अधिकारी ने लगाया गले (X/@Arnav_Singh293)

जब जवान को आई परिवार की याद, अधिकारी ने गले लगाकर दिया हौसला

इस मौके पर ज्यादातर जवानों के परिवार वाले उनके साथ मौजूद थे। कोई अपने माता-पिता के साथ था तो कोई अपने पार्टनर या दूसरे करीबियों के साथ। माहौल खुशी और गर्व से भरा हुआ था लेकिन इसी बीच एक जवान सबसे अलग और अकेला खड़ा नजर आया। उसके आसपास बाकी जवान अपने परिवार के साथ खुशी मना रहे थे, लेकिन उसके पास कोई अपना नहीं था। वह चुपचाप खड़ा था और दूर से सबको देख रहा था। उसके चेहरे पर छाई उदासी देखकर साफ लग रहा था कि उसे अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी। तभी वहां मौजूद एक सीनियर अधिकारी की नजर उस जवान पर पड़ी।

End of Feed