सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों लाइफ हैक्स आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो देखकर पहले तो हंसी आती है, फिर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि “ये दिमाग किसने दिया भाई?” ठीक वैसा ही एक वीडियो इन दिनों Instagram पर धूम मचा रहा है जिसमें एक शख्स ने पैर में पहनने वाले मोजे को कैंची की दो-चार कट से दस्ताने में बदल दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मोजे से दस्ताना बनाता हुआ शख्स (Instagram/@mr_umesh0018)
ये भी पढ़ें: ग्रैंड एंट्री के लिए दूल्हा-दुल्हन को आसमान से उतारा जा रहा था, तभी अचानक से टूट गया झूला, आगे जो हुआ Video में देखें
देसी जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल
जुगाड़ू हैक के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पहले एक जोड़ी मोजे लेता है। फिर मोजे के पैरे वाले हिस्से को कैंची से पूरा काट देता है। इसके बाद वह बीच में अंगूठे के लिए एक छोटा सा छेद कर देता है। बस हो गया, इतने में मोजा दस्ताने की तरह बनकर तैयार हो जाता है। फिर शख्स उस दस्ताने को पहन कर कैमरे पर दिखाता भी है, जो कि देखने में बिल्कुल किसी दस्ताने की तरह ही लग रहा होता है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mr_umesh0018 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “दस्ताना नहीं था तो…” इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है भाई।" दूसरे ने लिखा, "टेक्नोलॉजिया का बाप है ये।" तीसरे ने लिखा, "सस्ता, टिकाऊ, देसी जुगाड़।" चौथे ने लिखा, "गजब का दिमाग है यार।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
