जब दो जिराफ भिड़ते हैं तो जंगल गूंज उठता है! Viral Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर इस समय दो जिराफों के लड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान होंगे, क्योंकि इनका लड़ने का तरीका दूसरे जानवरों से बिल्कुल अलग है। कई लोगों ने अपने कमेंट में जिराफ के स्वभाव को लेकर तरह-तरह की बातें की हैं।

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है। जहां पर हर रोज तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इंटरनेट पर अब तो जानवरों के विभिन्न भी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो दो जिराफ का है। जिराफ को दुनिया का सबसे ऊंचा जानवर माना जाता है। इसकी लंबी गर्दन और लंबे पैर इसे बाकी सभी जानवरों से बिल्कुल अलग करते हैं।

_Two giraffes fighting

जंगल में जिराफों की कैसे होती है लड़ाई, वीडियो देखें (फोटो: X/@NAZIYA111)

यह अफ्रीका महाद्वीप के खुले जंगलों और घास के मैदानों में इसे आसानी से पाया जाता है। आपने भी अब तक के अपने जीवन में कभी ना कभी तो जिराफ देखा ही होगा। जिराफ का स्वभाव मुख्य रूप से जंगल के शांत जानवरों में गिना जाता है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर जो दो जिराफ का वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे और आपके मन में यही सवाल आएगा कि क्या सच में जिराफ जंगल का शांत स्वभाव वाला जीव है।

End of Feed