'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' यह एक कहावत है जिसका साफ और स्पष्ट शब्दों में मतलब है कि जिसकी रक्षा भगवान करते हैं, उसे कोई भी ना तो मार सकता है या फिर कोई नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरे शब्दों में अगर कहें तो जिस पर भगवान की खुद ही कृपा हो, वह हर कठिन चुनौतियों से बच निकलता है। भले ही हालात उसके अनुकूल ना हो। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वीडियो पहली बार में देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी।
ऊपर वाले की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता (फोटो: X/ @jasimpathan05)
सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे
इंटरनेट पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक ट्रक पहले से खड़ा है। ठीक उसके पीछे एक कार खड़ी है। इसी बीच पीछे से एक ट्रक आकर कार को ऐसा टक्कर मारता है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। इसके आगे का वीडियो तो और हैरान कर देने वाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि इस भीषण सड़क हादसे के बाद कार के अंदर से तीन लोग जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल होते हैं। वह सुरक्षित तरीके से बाहर निकल जाते हैं।
इंटरनेट पर वायरल 15 सेकंड के इस वायरल वीडियो को जिस किसी ने देखा, वह हैरान रह गया। इस वीडियो को इंटरनेट पर @jasimpathan05 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'जब तक ऊपर वाला ना चाहे दुनिया की कोई भी ताक़त आपका कुछ नही बिगाड़ सकती इस वीडियो, से ये साबित होता है उपर वाले की मर्ज़ी के बिना एक पत्ता भी नही हिलता।'
यूजर्स ने किए कई कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ऊपर वाले की मर्जी बिना पत्ता भी नहीं हिलता है।", दूसरे ने लिखा: "लोग ऊपर वाले पर भरोसा रखते हैं लेकिन नीचे वाले की करनी देखकर ऊपर वाला भी सोच में पड़ जाता है", वहीं पर तीसरे यूजर ने लिखा: "बिल्कुल जब तक ऊपर वाला नहीं चाहता कोई बाल बाका नहीं कर सकता", चौथे ने लिखा: "सच कहा आपने, ऊपर वाले की मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं होता, उसकी रहमत ही सबसे बड़ी ताकत है।" इस वीडियो को अब तक 42 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
