जिस अंडे को छोड़कर गए थे, उससे निकल आए चूजे, वीडियो देख लोग बोले: ये तो चमत्कार है!

सोशल मीडिया पर इस समय एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दो महीने की छुट्टी मनाकर घर लौटा तो उसकी रसोई में रखे अंडों से दर्जनों चूजे निकल आए। पीली प्लास्टिक ट्रे में रखे अंडों के छिलके टूटे हुए थे और नन्हे चूजे ट्रे से बाहर निकलकर फर्श और टेबल के नीचे घूमते हुए कैमरे में कैद हुए।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी वीडियो में कुछ ऐसे होते हैं जो हमें हंसाते हैं, कुछ आइडिया दे जाते हैं तो वहीं पर कुछ ऐसे भी होते हैं, जो हमें हैरान कर जाते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 41 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक साधारण छुट्टी की योजना ने एक परिवार के लिए अनोखा आश्चर्य लेकर आई। दो महीने के लिए घर से बाहर गए एक व्यक्ति ने अपनी रसोई में रखे अंडों को वैसे ही छोड़ दिया था।

Viral video eggs hatching

जिस अंडे को छोड़कर गए थे, उससे निकल आए चूजे (फोटो: X/@RanjanSinghh_)

सोचा था, लौटने तक शायद कुछ अंडे खराब हो जाएं लेकिन जब उस शख्स ने दरवाजा खोला, तो आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो में दिखाई देता है कि पीली रंग की प्लास्टिक की ट्रे में सैकड़ों अंडे रखे थे। अंडों के छिलके फूटे, और बाहर निकले नन्हे-मुन्ने चूजे। कुछ ट्रे में ही कूद-फांद रहे थे, तो कुछ फर्श पर घूम रहे थे, यहां तक कि टेबल के नीचे छिपे हुए। इस वीडियो के माध्यम से हम कहना चाहेंगे कि अगर आप भी कभी फार्म के अंडे घर लाएं, तो सतर्क रहें। शायद अगली बार आपका किचन भी चूजों का बगीचा बन जाए।

End of Feed