KAILASA की ई-सिटिजनशिप दे रहे नित्यानंद, मजे ले लोगों ने बताया नौटंकी, पूछा- भैया, यह कैलासा है कहां?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 07:57 PM IST

टि्वटर पर @machanae1 ने कहा कि वहां पहुंचते कैसे हैं? @bharat_vijeta ने लिखा, "हर हिंदुस्तानी सनातनी को ऑटोमैटिक सिटिजनशिप मिल जानी चाहिए।"

खुद को बाबा बताने वाले भगोड़े नित्यानंद अपने अलग मुल्क कैलासा की ई-सिटिजनशिप देने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते नजर आए। गुरुवार (दो मार्च, 2023) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर कैलासा के सुप्रीम पॉइंटऑफ ऑफ हिंदुइज्म नित्यानंद (@SriNithyananda: एसपीएच) के हैंडल से जब वहां की नागरिकता देने से जुड़ा फोटो शेयर किया गया, तो लोग उस पर मजे लेने लगे और इसे स्वांग या नौटंकी करार देने लगे। उल्टा कुछ लोगों ने यह सवाल उठा दिया कि भैया, यह कैलासा आखिरकार कहां है?

Nityanand ka Kailasa

@SriNithyananda के टि्वटर हैंडल से यह फोटो शेयर किया गया है।

कैलासा वाले टि्वटर हैंडल से जो फोटो शेयर किया गया था, उसमें नित्यानंद की मुस्कुराते हुए तस्वीर थी और वह उसमें किसी राजा की वेश-भूषा में नजर आ रहे थे। तस्वीर पर एक क्यूआर कोड भी था और उसके बगल में लिखा- अभी रजिस्टर करें और अपनी कैलासा की ई-सिटिजनशिप फ्री में हासिल करें। फोटो में नीचे लिखा था- यह एसपीएच की पहल है, जो कि कैलासा को दुनिया के बीच लेकर आएगी।

End of Feed