भेड़ के गले में लिपटा सांप देखकर थम गईं लोगों की सांसें, रेस्क्यू का Video हुआ वायरल

वायरल न्यूज (Viral News): भेड़ के गले में लिपटे सांप का हैरान कर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ देखकर डर लगने लगता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी के गले और सींग में एक काला सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। यह नजारा इतना हैरान करने वाला है कि वीडियो देखने वाले लोग भी कुछ पल के लिए दंग रह गए।

Snake Wrapped Around Sheeps neck

भेड़ के गले में लिपटा सांप (X/@RohitChampions)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भेड़ के गले में लिपटा सांंप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेतीले इलाके में एक छोटी सी भेड़ खड़ी है। उसके गले के चारों ओर एक लंबा काला सांप लिपटा हुआ है। भेड़ काफी घबराई हुई नजर आ रही है और बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक हिम्मत दिखाते हुए बकरी की मदद के लिए आगे आता है। वह सीधे हाथ लगाने की बजाय पहले एक लंबी सफेद पीवीसी पाइप का इस्तेमाल करता है। बहुत सावधानी से वह सांप को भेड़ के सींगों से अलग करने की कोशिश करता है। सांप भी लगातार फुफकारते हुए इधर-उधर हिलता रहता है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो जाती है।

End of Feed