Snake Viral Video: कहते हैं कि जब भूख लगती है तो कुछ भी समझ नहीं आता है। फिर जो चीज सामने दिखती है, वही खाने का मन करता है। हालांकि, क्या भूख लगने पर कोई जीव अपने भाई को खा सकता है! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांप भूख लगने पर अपने भाई को जिंदा निगलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई है। कई लोगों की तो वीडियो देखकर रातों की नींद उड़ गई है।
भाई को खा गया सांप (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीबोगरीब रंग का एक सांप अपने भाई को जिंदा निगल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे जोरों की भूख लगी थी और उसे खाने के लिए कुछ मिल नहीं रहा था। इसके बाद वह अपने भाई को सामने पाकर उसे ही मुंह के बल से निगलने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह काफी तेजी-तेजी अपने भाई को निगलता चला जाता है। वह जब तक अपने भाई को पूरी तरह से खा नहीं जाता है, दम नहीं लेता है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-
नहीं देखा होगा ऐसा हैरतअंगेज नजारा
सांप वैसे तो दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक होते हैं, लेकिन कम ही सुनने को मिलता है कि वह कोई चीज निगल सकता है। अजगर भले ही किसी को निगल सकता है लेकिन सांप के बारे में ऐसा कम सुनने को मिलता है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यह वीडियो लोगों को दंग कर रहा है। आप वीडियो में लाल रंग के मुंह वाला अजीबोगरीब सांप देख सकते हैं। इस वीडियो को वाइल्ड एनिमल पिक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
