महिला के हाथों में दिखा सांप जैसी गर्दन वाला कछुआ, Video देख अंदर से सिहर गए लोग

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब कछुए का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस कछुए की गर्दन किसी सांप की तरह लंबी नजर आ रही है।

आजकल सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अनोखा वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला के हाथों में ऐसा कछुआ दिखाई दे रहा है, जो दूसरे कछुओं से काफी अलग है। बता दें कि यह कछुआ कोई आम कछुआ नहीं बल्कि यह दुनिया का बहुत ही अनोखा प्राणी है। जो पहली नजर में देखने से कछुआ कम और सांप ज्यादा लग रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में दिख रहे कछुए की गर्दन बहुत ही लंबी और लचीली दिख रही है। जैसे कोई सांप कछुए की खाल में घुस गया हो। वायरल वीडियो में दिख रहे इस कछुए का नाम स्नेक नेक टर्टल (Snake-neck Turtle) है।

Snake neck turtle viral video

महिला के हाथ में सांप जैसी गर्दन वाला कछुआ (Instagram/@thereptilezoo)

आखिर इस कछुए में क्या है खास?

हमने आमतौर पर छोटे गर्दन वाले ही कछुए देखे हैं, लेकिन इस कछुए की गर्दन उसके शरीर के मुकाबले काफी लंबी दिख रही है। यह अपनी गर्दन को तेजी से आगे बढ़ाकर शिकार पर हमला करता है, ठीक किसी सांप की तरह। यह कछुआ आम कछुओं की तरह सुस्त और आलसी नहीं बल्कि बेहद ही फुर्तीला होता है। जैसे ही कोई छोटी मछली या कीड़ा इसके पास आता है, यह अचानक अपनी लंबी गर्दन आगे बढ़ाकर उसे पकड़ लेता है। इसकी यही खासियत इसे बाकी कछुओं से अलग बनाती है।

End of Feed