Snake Bite Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे दिख जाते हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स सांप के साथ मस्ती कर रहा था। लेकिन, सांप ने खतरनाक अंदाज में शख्स को डस लिया। फिर जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर लोग सन्न रह गए। अब यह खतरनाक वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं।
दिल दहलाने वाला मंजर, (Photo Credit- Instagram)
आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां से हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांप के साथ मस्ती करना, उनसे पंगा लेना अच्छा लगता है। कईयों का तो ये शौक होता है। इस वायरल वीडियो (Snake Attack Video) में एक शख्स सांप के साथ कुछ ऐसे ही मजे ले रहा था। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स सांप को हाथ में पकड़े हुए है और उसे अपने मुंह के पास ला रहा है। जैसे ही सांप मुंह के पास आता है शख्स अपनी जीभ बाहर करता है। मौका पाते ही सांप खतरनाक अंदाज में शख्स को डस लेता है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दिल दहलाने वाला मंजर
इस खतरनाक वीडियो को देखकर आपका कलेजा भी कांप गया होगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'im_bazigar_03' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि ये तो आगे से मौत को दावत देना है।
