Slow Motion Video: आजकल हर किसी के फोन में स्लो मोशन कैमरा होता है। इसके अलावा एडिट के माध्यम से भी वीडियो को स्लो मोशन में किया जा सकता है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। यह वीडियो फेमस यूट्यूबर्स गैव और डैन ने बनाया है। बता दें कि गैव और डैन को 'द स्लो मो गाइज़' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जो वीडियो बनाया है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगा।
स्लो मोशन वीडियो (ट्विटर)
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में देखा जा सकता है कि गैव अपने दोस्त डैन के चेहरे पर पानी से भरे फुटबॉल से वार करता है। इसके बाद इसका स्लो मोशन वर्जन बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। गैव और डैन ने वीडियो को 1,000 गुना स्लो करके एडिट किया। इससे फुटबॉल पड़ने के बाद की पूरी स्थिति दिखती है। आप देख सकते हैं कि फुटबॉल पड़ने के बाद डैन के चेहरे का हुलिया पूरी तरह बदल जाता है। आपको पहली नजर में लगेगा कि डैन के चेहरे की हड्डियां और मसल्स टूट गई होंगी। देखें वीडियो-
वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, "चेहरे पर बेहद धीमी गति से असर देखा गया।" वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है खोपड़ी त्वचा से बाहर निकलना चाहती है।' वहीं एक अन्य यूजर को यह वीडियो काफी ज्यादा फनी लगा। बता दें कि इस इस स्टंट से डैन के फेस पर काफी दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने चेहरे को ठंडे पानी की बाल्टी में डुबो लिया।
