Dulhan Dance Video: यूं तो हर रोज इंटरनेट पर दुल्हन और दूल्हे के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं लेकिन इसमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिसे देखकर दिल बाग-बाग हो जाता है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने पर भी आपको कुछ ऐसा ही ख्याल आएगा। यकीनन आपने नई नवेली दुल्हन का ऐसा डांस कभी नहीं देखा होगा। इस डांस को देखने के बाद आपके दिल से एक ही आवाज आएगी - इत्ती खुशी, इत्ती खुशी मुझे आज तक नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन एकदम मौज करते हुए डांस करती दिख रही है। इस दौरान उसने बिच्छू फिल्म के 'तेरा रंग बल्ले बल्ले' गाने पर दुल्हन ने गजब का डांस किया है, जिसे देख आप उसके फैन हो जाएंगे। कुछ लोगों का कहना है कि किसी दुल्हन का ऐसा रूप आज तक नहीं देखा। इसने तो पूरा इंस्टाग्राम हिलाकर रख दिया।
दुल्हन का खतरनाक डांस हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि किसी दुल्हन का इतना खतरनाक डांस पहली बार देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है दूल्हा सरकारी नौकरी वाला है। बता दें, इस वीडियो को 'bridal_lehenga_designn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
