Viral Video: राजस्थान के कोटा से मगरमच्छ (Crocodile Video) के रेस्क्यू का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। मामला कोटा ग्रामीण के इटावा क्षेत्र के रामपुरिया धाभाई गांव का बताया जा रहा है, जहां मानसून के बीच करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ बस्ती के पास दिखाई दिया। विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मगरमच्छ का अनोखे अंदाज में रेस्क्यू
ये भी पढ़ें - VIDEO: चंद सेकंड में पलट गया खेल! हाथी को गुड़ खिलाते ही बेकाबू हुआ 'गजराज', CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
अनोखे अंदाज में मगरमच्छ का रेस्क्यू
वन्यजीव प्रेमी हयात खान के मुताबिक, मानसून के दौरान नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ कई बार अपने सामान्य ठिकानों से निकलकर आबादी वाले इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने या मगरमच्छ के करीब जाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। बताया जाता है कि हयात खान अब तक एक दर्जन से अधिक मगरमच्छों के अलावा कई सांपों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुके हैं। इस बार भी उनकी टीम ने ग्रामीणों की मदद से एक बड़े मगरमच्छ को सुरक्षित बचाकर वापस उसके प्राकृतिक घर तक पहुंचाया।
