VIRAL VIDEO: शादी में देवर ने किया ऐसा चुलबुला डांस, देखकर सकपका गई बेचारी दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 16, 2024, 07:41 AM IST

Devar Bhabhi Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं कि तभी देवर स्टेज के सामने डांस परफॉर्म करने पहुंचा। मगर उसने जैसे ही डांस का पहला स्टेप दिखाया सब कंफ्यूज हो गए।

Devar Bhabhi Funny Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल में सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। यहां आए दिन विवाह से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देख हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर बेचारी दुल्हन तक कंफ्यूज हो गई। उसकी समझ नहीं आया है कि वो क्या देख रही है। दरअसल वीडियो उसके देवर से जुड़ा है जो विवाह की खुशी में स्टेज के सामने ही डांस परफॉर्म कर रहा है। मगर इसमें देवर ऐसा चुलबुला डांस दिखाता है कि खुद उसका भाई भी कुछ समझ नहीं पाता है। इधर दुल्हन भी उसका डांस देखकर सकपका गई।

देवर ने ये कैसा डांस दिखा दिया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर आराम से बैठे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आते हैं और मेहमान भी दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। स्टेज पर कुछ खास मेहमान भी पहुंचते हैं जो दोनों को गिफ्ट देते हैं। मगर एकाएक फ्रेम में ऐस कुछ नजर आया जिसकी कल्पना खुद दूल्हा-दुल्हन ने भी नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि देवर भैया-भाभी को गिफ्ट की जगह डांस परफॉर्म करने का प्लान बनाता है। इसमें आगे देखेंगे कि बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है और देवर की धमाकेदार एंट्री होती है।

End of Feed