वायरल न्यूज़

EYE TEST: पत्थरों के बीच छिपा है एक केकड़ा, क्या आपमें है ढूंढ निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 16, 2024, 08:11 AM IST

EYE TEST: सोशल मीडिया में वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आपमें दम है तो दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर पत्थरों के बीच केकड़ा कहां छिपा हुआ है।

Image

क्या आप दस सेकंड में इस पजल को हल कर सकते हैं। (Photo/Social Media)

EYE TEST: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली एक बेहद ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर अपने आप में इतनी खास है कि इसे जल्दी हल करना मुश्किल होने वाला है। तस्वीर में आपको समुद्र किनारे पर पड़े छोटे-छोटे पत्थर नजर आने वाले हैं। पहली नजर में ये तस्वीर काफी खूबसूरत लगती है। मगर यकीन नहीं करेंगे कि इसी तस्वीर में एक जगह पर चुपचाप केकड़ा भी बैठा हुआ है। इसमें केकड़ा ऐसी जगह छिपा है कि मजाल है कि कोई आसानी से उसे खोजकर दिखा दे।

तस्वीर में छिपा है एक केकड़ा

अगर आप खुद को सुपर जीनियस से भी ऊपर मानते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। आपको दस सेकंड के भीतर खोजकर बताना है कि आखिर पत्थरों के बीच वो केकड़ा कहां छिपकर बैठा है। हालांकि इसे हल करने के लिए जीनियस दिमाग के साथ बाज जैसी नजर का होना भी बहुत जरूरी है। इसके बाद बहुत उम्मीद है कि उस केकड़े को खोज लेंगे। अगर आपने 60 सेकंड के भीतर भी छिपे हुए केकड़े को खोज निकाला तो भी बड़ी बात होगी।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी केकड़ा नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स इस पजल को हल नहीं कर पाए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर पत्थरों के बीच केकड़ा कहां छिपकर बैठा है। जवाब देखने के लिए लाल घेरे पर नजर दौड़ाइए।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

Brain Test

देख लिया ना केकड़ा पत्थरों के बीच ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article