Viral Video: भाभी ने देवर की शादी में किया धमाकेदार डांस, डांस देख रिश्तेदार रह गए हक्के-बक्के

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 4, 2023, 07:29 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर भाभी ठुमके लगाती दिख रही हैं। दरअसल भाभी अपने देवर की शादी में जमकर डांस कर रही हैं। देवर की शादी में भाभी ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया।

शादियों का सीजन अब खत्म हो चुका है लेकिन शादियों से देवर-भाभी के क्यूट डांस वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की इस बार का शादी सीजन भाभियों का रहा है क्योंकि भाभियों के डांस वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। देवर और भाभी का रिश्ता स्नेह और प्यार का होता है। भाभी अपना हर सुख दुख अपने देवर के साथ बांटना पसंद करती हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर देवर-भाभी से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो किसी शादी का है जिसमें भाभी ने अपने डांस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली है।

Bhabhi dance video

भाभी ने देवर की शादी में किया धमाकेदार डांस(Source:Instagram)

डांस देख हक्के बक्के रह गए रिश्तेदार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर भाभी ठुमके लगाती दिख रही हैं। दरअसल भाभी अपने देवर की शादी में जमकर डांस कर रही हैं। देवर की शादी में भाभी ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया। डांस के साथ साथ भाभी के एक्सप्रेशन की भी खूब चर्चा हो रही है। भाभी के एक्सप्रेशन ने भी कई लोगों को घायल कर दिया है। भाभी के इस धमाकेदार डांस को देख वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हक्के बक्के रह गए।

इंस्टाग्राम पर किया गया शेयर

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wedding_dreams30 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप अपने देवर की शादी के लिए ज्यादा एक्साइटेड हों। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वायरल वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं लाइक्स की बात करें तो इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

End of Feed