169 रुपये की बेस्‍वाद चाय पर भड़के सिंगापुर के राजदूत ! वायरल ट्वीट पर कंपनी के CEO का आया जवाब

Viral News: इस पोस्ट पर चायोस के संस्थापक नितिन सलूजा ने भी प्रतिक्रिया दी। सलूजा ने वोंग को अपने आउटलेट में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि, 'माननीय श्री वोंग, भारत-सिंगापुर की गहरी दोस्ती के नाम पर, मैं आपको अपने नज़दीक चायोस में एक कप चाय के लिए आमंत्रित करता हूं।'

Viral News: भारत में सिंगापुर के राजदूत साइमन वोंग का हाल ही में एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्‍होंने एक्स पर अपनी निराशा साझा की और बताया कि, कैसे उन्हें गुरुग्राम के एक कैफे में बेस्‍वाद चाय परोसी गई। अपनी पोस्ट में, वोंग ने दावा किया कि,उस चाय के लिए उन्‍होंने ₹ 169 (टैक्‍स सहित) भुगतान किया। इस चाय को पारंपरिक कुल्हड़ में परोसा गया था। वोंग ने कुल्हड़ और कैफ़े के इंटीरियर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा , 'असंभव हुआ। मैंने गुड़गांव में एक कप बेस्वाद #चाय पी। टैक्स के साथ ₹ 169।' हालांकि उन्होंने खाने की जगह का नाम नहीं बताया, मगर उनकी पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गई और इसे 253,000 से ज़्यादा बार देखा गया और लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

सिंगापुर के उच्‍चायुक्‍त साइमन वोंग।

इस पोस्ट पर चायोस के संस्थापक नितिन सलूजा ने भी प्रतिक्रिया दी। सलूजा ने वोंग को अपने आउटलेट में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि, 'माननीय श्री वोंग, भारत-सिंगापुर की गहरी दोस्ती के नाम पर, मैं आपको अपने नज़दीक चायोस में एक कप चाय के लिए आमंत्रित करता हूं। जब हम अपनी चाय का आनंद लेंगे, तो मैं हर चाय को सही तरीके से परोसने की हमारी प्रतिबद्धता को साझा करूंगा, जिसमें हमारी बिना किसी सवाल के प्रतिस्थापन नीति भी शामिल है!'

End of Feed