वायरल न्यूज़

सर्दी में बाल कटवाने पहुंचे शख्स के सिर में डाला ठंडा पानी, फिर जो दिखा सोचा भी नहीं होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2024, 02:24 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स सर्दी में ठिठुरते हुए बाल कटवाने पहुंचा है, मगर उसके सिर में ठंडा पानी डाल दिया गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो सर्दियों में बाल कटवाने पहुंच गया। यहां शख्स आराम से कुर्सी पर बैठता है और उसके बाल काटे जाते हैं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि शख्स गुस्से से लाल पड़ गया और ना सोचने वाला नजारा देखने मिला।

सिर में डाल दिया ठंडा पानी

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स कुर्सी पर बैठता है और उसके बाल सीधे किए जाते हैं। इधर बेचारा आराम से बैठा ही था कि तभी उसके सिर में ठंडा पानी डाल दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि सिर पर ठंडा पानी डालते ही बंदा गुस्से से लाल पड़ गया। उसने तुरंत बाल काट रहे शख्स की तरफ देखा तो बेचारा गुस्सा देखकर भागने लगा। मगर इससे पहले ही वो भाग पाता बाल कटवा रहे शख्स ने गोली मार दी।

देखिए मजेदार वीडियो

हालांकि आप कुछ और समझें पहले यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो साफतौर पर प्रैंक का हिस्सा नजर आता है। इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जहां ये अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article