IPL मैच में चीयर करती दिखीं श्रद्धा कपूर की हमशक्‍ल, वायरल फोटो पर एक्‍ट्रेस ने यूं किया रिएक्‍ट

Shraddha Kapoor Duplicate Girl IPL: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर के हमशक्‍ल की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लड़की को IPL मैच में देखकर एक बार तो फैन्‍स भी धोखा खा गए।

Shraddha Kapoor Duplicate Girl IPL: आईपीएल मैच का आनंद उठा रही एक लड़की इन दिनों खूब चर्चा में है। मैच के दौरान जब अचानक से जब उसकी ओर कैमरा जाता है तो लोग पहले उसे ही श्रद्धा कपूर समझ लेते हैं, बाद में उनको अपनी गलती का एहसास होता है। श्रद्धा कपूर की हमशक्‍ल बताई जाने वाली लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने विभिन्न पोस्ट में श्रद्धा कपूर की बहन को भी टैग किया, जिससे ये अटकलें तेज हो गईं। हालांकि इस फोटो पर खुद श्रद्धा कपूर ने भी रिएक्‍ट किया। हमशक्‍ल बताई जाने वाली लड़की को देख खुद एक्‍ट्रेस भी चौंक गईं।

​Shraddha Kapoor, Shraddha Kapoor in IPL, IPL Shraddha Kapoor, IPL Shraddha Kapoor Duplicate, Shraddha Kapoor Duplicate girl, viral news, viral, news, news in hindi


श्रद्धा कपूर।

श्रद्धा कपूर ने फोटो पर किया रिएक्‍ट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़े मुकाबले के दौरान, सभी की निगाहें लड़की के आकर्षक चेहरे पर टिक गईं। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि, ये श्रद्धा कपूर की बहन या खुद श्रद्धा कपूर ही हैं। वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्रद्धा कपूर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन के साथ साझा किया। उन्‍होंने हंसते हुए इमोजी के साथ कहा कि, "अरे, ये तो मैं हूं!" श्रद्धा की पोस्ट ने तुरंत फैन्‍स का ध्यान आकर्षित किया। बाद में सभी को पता कि, वायरल हो रही फोटो श्रद्धा कपूर की नहीं उनके जैसी दिखने वाली किसी लड़की की है।

End of Feed