Viral Video: जानलेवा स्टंट! बिना हाथों के बाइक की रफ्तार देख नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। जिसमें एक शख्स बिना हाथों के बाइक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसके टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं, हालांकि कई यूजर्स ने इस स्टंट को खतरनाक भी बताया है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें डांस, जुगाड़, फनी वीडियो आदि शामिल रहते हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे वीडियो भी शेयर करते हैं, जिसमें कोई शख्स खतरनाक स्टंट कर रहा होता है। इसी कड़ी में इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

Viral video man rides bike without hands

बिना हाथों के बाइक की रफ्तार देख नहीं होगा यकीन (फोटो: X/@Digital_khan01)

इस 25 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बाइक चला रहा है। जिसमें उसने बाइक के हैंडल को हाथों से पकड़ा नहीं है। पकड़े भी कैसे क्योंकि शख्स के दोनों हाथ नहीं हैं। शायद किसी दुर्घटना में हाथ चले गए। वीडियो देखने के बाद इस आदमी के टैलेंट की तो आप लोग तारीफ तो करेंगे ही लेकिन सोचिए मगर कोई दूसरे गाड़ी वाले से थोड़ी सी टक्कर लग जाती तो इस शख्स को बैलेंस करना मुश्किल पड़ सकता था।

End of Feed