Shocking Video: आपने मेलों और सर्कसों का पॉपुलर शो 'मौत का कुआं' जरूर देखा होगा। पुराने समय में 'मौत का कुआं' देखने कई जगहों पर देखने को मिलता था। हालांकि, अब कम ही जगह पर यह शो देखने को मिलता है। इसके बाद भी मौत का कुआं में दिलचस्पी लेने का क्रेज कम नहीं हुआ है। जैसे ही लोगों को मौका मिलता है। वह इस एडवेंचर को लाइव देखने पहुंच जाते हैं। बता दें कि मौत का कुआं एक अस्थायी बेलनाकार रचना होती है। इसकी उंचाई तकरीबन 25 फीट और गोलाई 30 फीट के आस-पास होती है।
मौत का कुआं एक्सीडेंट (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
आपने देखा होगा कि स्टंटमैन काफी तेज गति से इस मौत के कुएं में बाइक या कार चलाता दिखता है। इस दौरान कई बार हादसे भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। वीडियो में पहले सीन में आपको एक मौत का कुआं दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि कुछ स्टंटमैन शाम के शो की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक युवक अचानक बाइक लेकर मौत के कुआं पर चढ़ने लगता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस युवक को ऐसा करने से मना भी करता है। इसके बाद भी युवक जोश-जोश में मौत का कुआं में बाइक लेकर चढ़ने लगता है। इसके बाद युवक के साथ जो होता है, वह हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि अचानक युवक की बाइक मौत के कुआं में फिसल जाती है। इसके बाद युवक नीचे खिसकते हुए जमीन पर आ जाता है। गनीमत यह थी कि युवक के बाइक की स्पीड ज्यादा नहीं होती है। वहीं युवक मौत के कुआं में ज्यादा ऊपर तक भी नहीं चढ़ा होता है। इससे वह सिर्फ फिसलकर रह जाता है, उसे चोट नहीं आती है। इस हैरान करने वाले वीडियो को NikkuVlogz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
