Shocking Video: साइकिल पर रस्सी कूदकर लड़की ने कर दिया हैरान, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अमेजिंग स्टंट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 8, 2023, 11:00 AM IST

Amazing Stunt Video: सड़क पर लड़की अपनी साइकिल से जा रही होती है। आप देख सकते हैं कि थोड़ी देर में वह एक रस्सी निकालती है और अपने दोनों हाथों से पकड़ लेती है। इस दौरान वह साइकिल का हैंडल छोड़ देती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया हैरान करने वाला स्टंट
  • वीडियो देखकर लोगों के उड़ रहे होश
  • साइकिल पर रस्सी कूदती दिखी लड़की

Amazing Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे अमेजिंग स्टंट का वीडियो देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो साइकिल चलाते वक्त रस्सी कूदती नजर आ रही है। लड़की ने ऐसा हैरान करने वाला स्टंट कर सबको चौंका दिया है। लड़की के शानदार स्टंट के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की हाथ छोड़कर साइकिल चला रही है और उसी समय अपने दोनों हाथों से रस्सी कूद रही है।

stunt

शॉकिंग स्टंट (इंस्टाग्राम)

नहीं देखा होगा ऐसा शॉकिंग नजारा

End of Feed