Shocking Video: बारिश के चलते बिजली के खंभे मे उतरा करंट, दर्दनाक तरीके से हुई गाय की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 09:55 AM IST

Shocking Video: मुकुंदनगर के CIV सोसायटी के बिजली के खंभे पर करंट आ गया था।​​ इस दौरान वहां घूम रही एक गाय ने बिजली के खंभे को छू लिया। करंट के चलते इस गाय कि मौके पर ही मौत हो गई।

Shocking Video: अहमदनगर के मुकुंदनगर CIV सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इसका सीसीटीवी वीडियो देखकर सबके होश उड़ गए हैं। लाईट के पोल की चपेट में आकर एक गाय की जान चली गई। पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। पिछले कई दिनों से अहमदनगर मे बारिश नही हो रही थी, दूसरी तरफ 23 सितंबर की शाम को अहमदनगर जिले मे जोरदार मूसलाधार बारिश हुई।

cow

गाय को लगा करंट

गाय की मौके पर हो गई मौत

जोरदार बारिश के चलते मुकुंदनगर के CIV सोसायटी के बिजली के खंभे पर करंट आ गया था। इस दौरान वहां घूम रही एक गाय ने बिजली के खंभे को छू लिया। करंट के चलते इस गाय कि मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि गाय की बजाय किसी इंसान या बच्चे ने इस पोल को नहीं छुआ, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे के बाद भिंगार कैप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया है।

End of Feed