Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। हम सभी जानते हैं कि खेल और मनोरंजन इंसान के जीवन का अहम हिस्सा है। हालांकि, जब ये शौक खेल से ऊपर उठकर खतरनाक स्टंट तक आ जाते हैं तो हालात बहुत तेजी से बदल सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है, यह वीडियो ऐसा है जिसे देखकर एक बार के लिए आपकी रूह कांप उठेगी। इस वीडियो में एक लड़का और एक लड़की सांप और सीढ़ी का गेम खेलते दिखाई दे रहे होंगे।
सांप-सीढ़ी का खतरनाक खेल (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर रूह कांप उठेगी
जैसे ही आप वीडियो देखना शुरू करेंगे, यकीनन आपकी पहली ही नजर में रूह कांप उठेगी। आप देख पाएंगे कि लड़का और लड़की असली सांपों को जमीन में बिठाकर सांप और सीढ़ी का गेम खेलना शुरू करते हैं। इसके लिए दोनों एक चौकोर खाने वाली जमीन को चुनते हैं और उस जमीन पर कई सारे जिंदा सांप बिछाते हैं। इसके अलावा जमीन पर कई सीढ़ियां भी बिछाई जाती हैं। इसके बाद एक बड़े से पासे के साथ दोनों गेम खेलना शुरू करते हैं। आप देख पाएंगे कि लड़का अपने हाथ में पासा लेकर उसे हवा में उछालता है, इसमें जो नंबर आता है। लड़की को उतने खाने आगे जाना होता है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में इसके बाद का नजारा रूह कंपाने वाला है। आप देख पाएंगे कि लड़की जैसे ही आगे बढ़ती है, वैसे ही कई सारे सांप उस पर झपट्टा मार देते हैं। जैसे ही सांप झपट्टा मारते हैं, लड़की की हालत खराब हो जाती है। आप देख पाएंगे कि लड़की की चीख भी निकल जाती है। हालांकि, दूसरी तरफ लड़का हंसने लगता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि एक तरह से दोनों ने जानबूझकर खुद को खतरे में डाला हुआ था। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि हो सकता है कि सांप पाले हुए हों और दोनों लड़का-लड़की सांपों के ट्रेनर हों। इसके बावजूद ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर kangden_kebonreptile नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
