Shocking Fire Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पानी की टंकी में जलती हुई लकड़ी डाल दी। इसके बाद ऐसा बवाल मचा, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए इस नजारे को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। क्योंकि, जिस तरह आग की लपटें बाहर आईं वो दिखने में काफी खतरनाक था। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
दिल दहलाने वाला नजारा
आज कल युवाओं में कुछ अलग और तूफानी करने की होड़ मची है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Fire Video) देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं घर की छत पर एक पानी की टंकी रखी हुई है। एक शख्स लकड़ी का टुकड़ा लेकर टंकी की ओर बढ़ता है और उसे टंकी के अंदर डाल देता है। जैसे ही टुकड़ा अंदर जाता है, चौंकाने वाला नजारा सामने आ जाता है। जिसकी शायद लोगों ने उम्मीदें भी नहीं की होगी। देखें शॉकिंग वीडियो...
He almost ended it all t.co/KU7zMHDHgL
— ANI (@ANI) Dec 13, 2022
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@BornAKang' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक साढ़े मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग इस स्टंट को जानलेवा बता रहे हैं, तो कुछ चटकारे भी ले रहे हैं।
