इंडोनेशिया में महिला को जिंदा निगल गया 30 फीट लंबा अजगर, खौफ का वो मंजर सुन रूह कांप जाएगी

Python eaten Woman: जगर ने महिला पर उस वक्‍त हमला किया जब वो पेड़ों के बीच से होती हुई अकेली जा रही थी। उसी वक्‍त अजगर ने उसे जकड़कर मार डाला और फिर उसे निगलने लगा। जब आदियान्स्या ने उसे देखा तो सिरियाती के पैर अजगर के मुंह से बाहर निकले हुए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडोनेशिया से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
  • महिला को 30 फुट लंबे अजगर ने जिंदा निगल लिया
  • दो जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे हुई घटना

Python eaten Woman: इंडोनेशिया में एक महिला को 30 फुट लंबे अजगर ने निगल लिया। द स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय सिरियाती 2 जुलाई को सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। साउथ सुलावेसी के लुवु रीजेंसी में पांच बच्चों की मां अपने बीमार बच्चे के लिए दवा खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी। जिसके बाद से वो घर वापस ही नहीं लौटी। काफी देर बाद भी घर न आने पर उसके घर वाले परेशान हो गए और उन्‍होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि द सन की रिपोर्ट में दावा है कि, उसके 30 वर्षीय पति आदियान्स्या ने देखा कि उसे 30 फुट लंबा अजगर खा रहा है और उसकी पत्‍नी के पैर सांप के मुंह के बाहर हैं।

​अजगर ने महिला को निगला।​

दावा है कि, अजगर ने महिला पर उस वक्‍त हमला किया जब वो पेड़ों के बीच से होती हुई अकेली जा रही थी। उसी वक्‍त अजगर ने उसे जकड़कर मार डाला और फिर उसे निगलने लगा। जब आदियान्स्या ने उसे देखा तो सिरियाती के पैर अजगर के मुंह से बाहर निकले हुए थे। हालांकि इस‍के बाद शख्‍स ने अपनी की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की अंत में सांप को मार डाला। मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि सिरियाती पहले ही मर चुकी थी। बताया जा रहा है अजगर द्वारा महिला का शिकार सुबह 7.30 बजे किया गया था।

End of Feed