Video: शख्स ने हाथ पर बनवाया दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल का टैटू, यूजर्स बोले- 'बहुत जल्‍द कवर-अप करवाएगा'

Viral Video : महेश चव्हाण ने इंस्टाग्राम पर टैटू दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप की शुरुआत में टैटू पार्लर में जाते व्‍यक्ति को दिखाया गया है और तभी रिसेप्शनिस्ट से चंद्रिका गेरा दीक्षित का चेहरा अपने हाथ पर टैटू बनवाने के लिए कहता है।

Viral Video: चंद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दिल्ली के सैनिक विहार में एक स्‍टॉल पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका गेरा दीक्षित अब बिग बॉस के घर भी पहुंच चुकी हैं। उनके झगड़े के कई वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सर्च करना शुरू किया। हालां‍कि, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि हाल ही में उनके फैन का एक व‍ीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो उनके चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवाता नजर आ रहा है।

शख्स के हाथ पर बना टैटू।

महेश चव्हाण ने इंस्टाग्राम पर टैटू दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप की शुरुआत में टैटू पार्लर में जाते व्‍यक्ति को दिखाया गया है और तभी रिसेप्शनिस्ट से चंद्रिका गेरा दीक्षित का चेहरा अपने हाथ पर टैटू बनवाने के लिए कहता है। दावा है कि, शख्‍स जब बेरोजगार था, तो उसे चंद्रिका दीक्षित से प्रेरणा मिली थी। वह व्यक्ति वड़ा पाव गर्ल को अपना गुरु मानता है और उसके नक्शेकदम पर चलते हुए उसने वड़ा पाव का स्टॉल खोलने का फैसला किया।

End of Feed