यहां प्रकृति खुद करती है भगवान शिव का जलाभिषेक, गुजरात के इस मंदिर का Video हुआ वायरल

भारत में एक शिव मंदिर ऐसा भी है जहां मानसून के दौरान एक मौसमी झरना सीधे शिवलिंग पर गिरता है। प्रकृति के इस अनोखे जलाभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत में भगवान शिव के कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी खास वजहों से दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं लेकिन गुजरात के डांग जिले में स्थित शिवघाट एक ऐसी जगह है, जहां हर साल बारिश के मौसम में एक बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां एक मौसमी झरना सीधे शिवलिंग के ऊपर गिरता है। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो प्रकृति खुद भगवान शिव का जलाभिषेक कर रही हो।

shivghat gujarat waterfall shivling jalabhishek viral video

शिवलिंग पर गिरता झरना (Instagram/@mayurraval304)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शिवलिंग पर सीधे गिरता है झरने का पानी

मानसून शुरू होते ही आसपास की पहाड़ियों से बहता पानी एक खूबसूरत झरने का रूप ले लेता है। यह झरना सीधे शिवलिंग पर गिरता है और पूरे मंदिर परिसर को एक दिव्य रूप में दिखाता है। इस नजारे को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद भी है इसलिए बारिश के मौसम में यहां भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। लोग शिवलिंग के दर्शन करते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और इस अनोखे नजारे को अपने कैमरे में भी कैद करते हैं।

End of Feed